नैनीताल टेंट हाउस के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़.. राहत बचाव शुरू.. जनता की मांग को अनदेखा करना पड़ा भारी.. रिपोर्ट- (चंदन सिंह बिष्ट ) “स्टार खबर” नैनीताल..

131

 

नैनीताल – नैनीताल के सूखाताल में अचानक करीब 100 साल पुराना पेड़ दुकान के ऊपर गिर गया है,हालांकि राहत की बात ये है कि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन दुकान को नुकसान हुआ है..दिन के वक्त हवा का तेज झौंका आया इसी दौरान तिलौज का बड़ा पेड़ भारत टेंट हाउस के ऊपर गिर गया..हालांकि अगर ये पेड़ मकानों या फिर सड़क में गिरता तो कई गाड़ियों को नुकसान के साथ जनहानि का भी खतरा था..वहीं वन विभाग की टीम ने मौके पर आकर पेड़ को हटाने का काम शुरू किया है..स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि पिछले दिनों ही इसकी सूचना दी थी और पेड़ से घरों को खतरा बताया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई..वहीं अभी एक और सूखा पेड़ खतरा बना हुआ है। स्थानीय पूजा ने बताया कि कई बार इसकी सूचना दी किनपेड को हटाया जाए लेकिन वह विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं कि है पूजा ने कहा अगर ये घरों के ऊपर गिरता तो कई गाड़ियों के को नुकसान के साथ जनहानि भी हो सकती थी..वहीं मौके पर पहुंची वन दरोगा बिमला नगरकोटी ने कहा कि सूचना के बाद मौके पर आये हैं और और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया है जल्द ही सूखे पेड़ को हटाने की भी प्रक्रिया की जाएगी।