धारी ब्लॉक के दुदली में भीषण सड़क हादसा.. मैक्स वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, 2 की मौत, 4 घायल… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…

62

नैनीताल।
मृतकों की पहचान दुदली निवासी लता देवी शर्मा (40 वर्ष), पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा तथा अमदौ गांव निवासी हरीश चंद्र बेलवाल (35 वर्ष), पुत्र भैरव दत्त बेलवाल के रूप में हुई है।
वहीं हादसे में दिनेश चंद्र शर्मा (48 वर्ष), कमल शर्मा (23 वर्ष), नेहा बेलवाल (17 वर्ष) एवं सुभाष बेलवाल (13 वर्ष) घायल हुए हैं। सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल, पुलिस प्रशासन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर घायलों के समुचित उपचार और मृतकों के परिजनों को मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंत्री के निर्देश पर मृतकों का पोस्टमार्टम पदमपुरी अस्पताल में कराया गया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
क्षेत्र में शोक की लहर
दर्दनाक हादसे के बाद दुदली और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।