उत्तराखंड राज्य सरकार की अनदेखी के चलते नैनीताल का पर्यटक सीज़न चौपट होने की कगार पर..न ही टूटी लोअर मॉल रोड की मरम्मत हुई और न ही बनी पार्किंग..जल्द ही किया जाएगा आंदोलन..-अध्यक्ष माँ नयना देवी व्यापार मंडल नैनीताल…
आज सरोवर नगरी नैनीताल में माँ नयना देवी व्यापार मंडल ने पी.डब्ल्यू.डी के अधिशासी अभियंता को ग्रीष्म कालीन पर्यटन सीज़न शुरू होने पर भी लोअर मॉल रोड की मरम्मत न किये जाने पर अपना भारी विरोध दर्ज करवाया है।आपको बता दें कि विगत लगभग नौ माह से ढुलमुल तरीके से कार्य किये जा रहे थे। जैसे कार्यदायी संस्था व सरकारी विभाग इस पर्यटक सीज़न को चौपट करने का बीड़ा ही उठाये हैं।मुख्यमंत्री की तमाम घोषणाओं के बाद शहर में न तो पार्किंग बनी और न ही नौ माह से अधिक बीत जाने पर भी नैनीताल की टूटी लोअर मॉल रोड को ही दुरुस्त किया गया।इसी संदर्भ में माँ नयना देवी व्यापार मंडल ने अध्यक्ष पुनीत टंडन ने अपने चार सदस्यीय डेलिगेशन के साथ नैनीताल के व्यापारियों का दर्द पी.डब्ल्यू.डी के अधिशासी अभियंता के साथ सांझा किया और 15 जून तक जल्द से जल्द इसे दुरुस्त न किये जाने पर बड़े आंदोलन की बात भी कही।व्यापारी नेता विकास जायसवाल ने कहा कि समय से इन मरम्मत कार्यों को सम्पन्न नही कराया गया जिससे झील नगरी में ट्रैफिक जाम की स्थितियॉं भी उत्पन्न हो रही हैं जिससे पर्यटकों के आने में बाधा हो रही है।
विलंब का कारण 2018 में इसी स्थान पर डाले गए आयरन गॉर्डर्स और कंक्रीट बैग्स बन रहे बाधक.. -रत्नेश सक्सेना अधिशासी अभियंता पी.डब्ल्यू.डी नैनीताल..
स्टार ख़बर ने पी.डब्ल्यू.डी के अधिशासी अभियंता नैनीताल रत्नेश सक्सेना से 9 माह के लंबे कार्यकाल में अब तक मरम्मत कार्य खत्म न होने के पीछे कारण जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि पहले टी.एच.डी.सी की जो कार्ययोजना अमल में लायी जा रही थी उसके तहत 350 एम.एम की पाइलिंग की जा रही थी जो कि फेल हो गई।अब 300 एम.एम की पाइलिंग सफलता पूर्वक की जा रही है।उन्होंने बताया कि 51पाइलिंग में से अब तक 11 पाइलिंग हो चुकी हैं।तथा एक दिन में 1 या उससे थोड़ा ज्यादा ही हो पा रही है।इसका मतलब अब भी जून के पर्यटक सीज़न का पूरा महीना इस परियोजना की भेंट चढ़ जाएगा।उन्होंने 2018 में झील के इस टूटे बंधे की मरम्मत में आयरन गॉर्डर्स और कंक्रीट बैग्स को भी बाधक बताया..मतलब पहले लगे सरकारी धन की बंदरबांट तबियत से गलत तरीके से की गई थी।क्या कभी इसकी जाँच सरकार करने की जहमत उठाएगी…








