वन महोत्सव के तहत नारायण नगर चारखेत में हुआ पौधरोपण… जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल…

41

नैनीताल। वन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को नगरपालिका रेंज अंतर्गत नारायण नगर, चारखेत कंपार्टमेंट-18 में पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की सचिव पारुल थपलियाल ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस दौरान बांज, देवदार, पांगर, पदम और आंवला सहित कई स्थानीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौध लगाए गए।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की, वन दरोगा संतोष गिरी, संतोष जोशी, वन रक्षक राजेन्द्र प्रसाद वर्मा सहित वन विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वन महोत्सव के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।