ताकुला में खाई में गिरी कार, चार घायल… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..

24
oplus_2

नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को करीब 100 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

oplus_2

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) कार संख्या यूके 07 एएम 7810 से नैनीताल की ओर आ रहे थे। ताकुला पुरानी चुंगी के पास पहुंचने पर चालक के अनुसार अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
कार को खाई में गिरते देख स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

oplus_2

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

oplus_2

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति ठीक है। उन्होंने बताया कि वाहन कुछ दूरी और नीचे चला जाता तो दुर्घटना अधिक गंभीर हो सकती थी। समय रहते रेस्क्यू किए जाने से बड़ा हादसा टल गया।