चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन.. राहगीरों व आमजनों को पिलाई बिना चीनी की चाय, महंगाई पर लगाम लगाने की मांग…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…

17

नैनीताल। चीनी के बढ़ते दामों और महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस नैनीताल ने बुधवार को नगर अध्यक्ष बंटू आर्या के नेतृत्व में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आमजनों, राहगीरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना चीनी की चाय पिलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
नगर अध्यक्ष बंटू आर्या ने कहा कि चीनी के लगातार बढ़ते दामों ने चाय, मिठाई और प्रसाद का स्वाद फीका करने के साथ ही गरीब व आमजन की रसोई का बजट भी बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी पहले ही आर्थिक दबाव में है और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दामों में लगातार बढ़ोतरी से उसकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीनी, खाद्य तेल, चावल, दाल और गुड़ जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। आने वाले त्योहारी सीजन पर भी महंगाई का असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल प्रभाव से लगाम लगाने की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कर्नाटक, मनमोहन सिंह कनवाल, व्यापार मंडल7 महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, जिला सचिव कैलाश अधिकारी, महिला कांग्रेस नगर मीडिया प्रभारी लता तरुण, नगर महामंत्री भय्यू सती, पूर्व सभासद दीपक कुमार, योगेश साह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस पवन जाटव, नगर सचिव नफीस अहमद, छात्रसंघ महासचिव आयुष आर्या, अभिषेक मौर्या, डीएसबी परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शुभम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।