संगठन को मजबूत करने पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया मंथन… नैनीताल जिले के ब्लॉक व नगर अध्यक्षों की पहली बैठक में संगठन विस्तार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा…. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल…

7

नैनीताल। नैनीताल जिले के कांग्रेस ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की पहली बैठक गुरुवार को स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों और नगर क्षेत्रों से पहुंचे अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर अपने-अपने विचार रखे।बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमीवाल और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने की। इस दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए ब्लॉक और नगर स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद जरूरी है। बैठक में क्षेत्रवार संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सभी ब्लॉक और नगर अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक स्थिति से प्रदेश एवं जिला नेतृत्व को अवगत कराया। साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर ओखलकांडा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश बोरा समेत नैनीताल जिले के विभिन्न ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक को जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।