नैनीताल – उत्तराखंड हाई कोर्ट से बहुत बड़ी खबर है..
हल्द्वानी में हनीट्रैप वसूली 7 करोड़ की ठगी पर आरोपी ज्योति सिंह अब जेल जा सकती है।कोर्ट ने ज्योति की गिरफ्तारी से रोक हटा दी है और याचिका भी खारिज कर दी है।गिरफ्तारी से बचने के लिए ज्योति सिंह हाई कोर्ट की शरण मे थी लेकि कोई राहत नहीं मिली..हल्द्वानी के सुभाष चंद्रा ने 17 नवंबर को ज्योति पर हल्द्वानी थाने में मुकदमा दर्ज किया था और कहा था कि हनीट्रैप धोखाधड़ी ब्लैकमेलिंग कर उनकी करोड़ों की संपत्ति हड़प ली है। आरोप है कि 2015 से दोनों मील थे जिसके बाद आपत्तिजनक वीडियो फ़ोटो बनाकर भी महिला ने उनको ब्लैकमेल किया और उनको झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी जा रही थी।
गौरतलब है कि हनीट्रैप और करोड़ों की ठगी का ये मामला हल्द्वानी में खूब चर्चाओं में है तो 5 करोड़ नगद 2 करोड़ के फ्लैट्स कार लूटने का मामला है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी करती इससे पहले आरोपी कोर्ट की शरण में थी लेकिन अब जेल जाना पड़ सकता है।







