
नैनीताल में एक और जहां सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है वही दूसरी ओर आयदिन मारपीट के मामले भी सामने आ रहे है। लगातार पर्यटक कारोबारियों और पर्यटक एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगा रहे है। जिससे नैनीताल की छवि भी धूलित होती नज़र आ रही है। यहां एक मामला और सामने आया है। जहां पर्यटक और नाव चालक के बीच जमकर हाथापाई हुई। मामला तल्लीताल बोट स्टेंड का है। यहां से महज 100 मीटर की दूरी पर 24 घंटे पुलिस मौजूद रहती है। बावजूद इसके यहां नाव चालकों व पर्यटकों के मध्य जमकर हाथापाई हुई। पर्यटकों ने नाव चालकों पर पतवार के मारने का आरोप लगाता तो वहीं नाव चालकों ने पर्यटकों पर हाथापाई का आरोप लगाया।

- हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नगर अध्यक्ष पुष्कर अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत ★. संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद, पत्रकार हितों को मिलेगा बल (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर” हल्द्वानी |
- ★. हल्द्वानी में खुला आदित्य बिड़ला ग्रुप की ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया का पहला स्टोर ★. रिटेल हेड – इंद्रिया, आदित्य बिड़ला ग्रुप अमित धरप सहित मेयर गजराज सिंह बिष्ट रहे मौजूद… (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”
बताया जा रहा है कि लखनऊ का एक परिवार नैनीताल भ्रमण पर पहुंचा था, इसी बीच पर्यटकों ने तल्लीताल से नौकायन करने का फैसला लिया। इस दौरान पर्यटकों ने एक नाव में औसत से अधिक लोग बैठाने की बात कही, लेकिन नाव चालक ने नियमों के विरूद्ध काम करने की मनाही कर दी। आरोप है कि इसी बीच पर्यटक के बच्चे ने नाव चालक से अभद्रता कर दी। इस दौरान दोनों के मध्य जमकर विवाद हो गया। इधर विवाद के बीच स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। काफ़ी देर हाथापाई के बाद 100 मीटर दूर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती तब तक पर्यटकों व नाव चालकों के मध्य जमकर हाथापाई हुई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। जहां कई देर चले विवाद के बाद पुलिस ने चालानी कार्रवाई की साथ ही दोनों पक्षों के मध्य समझौता कराया।
- होटल से आभूषण चोरी की घटना का रामनगर पुलिस ने किया खुलासा… शादी समारोह में शामिल होने आई महिला ने डायमंड व सोने के आभूषणों पर किया हाथ साफ, आरोपी गिरफ्तार… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..
- होटल मालिकों को SSP के निर्देश रखें बाउंसर.. हुई कोई घटना तो होगी कानूनी कार्रवाई.. थर्टी फस्ट में रखने होंगे ये इंतजाम.. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल…
- हो जाएं सावधान…नैनीताल पुलिस हुई अब ज्यादा हाई टेक…
- हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘स्पेस जेन चंद्रयान’ में लीड रोल निभाएंगे नैनीताल के गोपाल दत्त तिवारी.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…
- हैवानियत…कौन है वो जिसने बच्चों को लीसे से नहला दिया……क्या कोई होगी कार्रवाई….बच्चों के साथ ऐसा क्या देखें वीडियो से सच…






