पर्यटक यातायात नियमों का करें पालन, स्थानीय संस्कृति का रखें सम्मान: जिलाधिकारी नैनीताल… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…

23

नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल आने वाले पर्यटकों और प्रवासी अतिथियों से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने यातायात नियमों का पालन करने तथा स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की है।जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन सीजन में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं। ऐसे में सभी आगंतुकों से अनुरोध है कि वे सड़क किनारे वाहन पार्क न करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। साथ ही पार्किंग स्थलों एवं बैरियरों पर होने वाली चेकिंग में प्रशासन का आवश्यक सहयोग करें।उन्होंने पर्यटकों से स्थानीय मान्यताओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों का सम्मान करने का भी आग्रह किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल की प्राकृतिक धरोहर, हरियाली और जल स्रोत यहां की अमूल्य संपत्ति हैं। इन्हें स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पर्यटक झीलों, जलाशयों एवं अन्य प्राकृतिक स्थलों को प्रदूषित होने से बचाने में अपना योगदान दें।जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पर्यटक नैनीताल की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ-साथ यहां से सकारात्मक संदेश और सुखद अनुभव लेकर लौटेंगे।