हाईकोर्ट के पास मकान पर गिरा विशाल पेड़, 15 सदस्यीय परिवार बाल-बाल बचा तीन लोग मलबे में फंसे, पुलिस, एसडीआरएफ और फायर टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान, एक घायल जिला अस्पताल में भर्ती… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

100
Oplus_16908288

नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार देर रात्रि को नैनीताल में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाईकोर्ट के समीप पैवेलियन होटल के पीछे स्थित एक मकान पर अचानक विशाल पेड़ गिर गया। हादसे के समय मकान में 15 लोग मौजूद थे। पेड़ गिरते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। अधिकांश लोग स्वयं बाहर निकल आए, लेकिन तीन लोग मकान के अंदर फंस गए थे।

Oplus_16908288

रेस्क्यू टीम ने सर्च अभियान चलाकर एक महिला और दो पुरुषों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट लगने पर उसे स्ट्रेचर के माध्यम से एंबुलेंस से बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Oplus_16908288

एसडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों, फायर सर्विस तथा सिविल पुलिस के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया। समय रहते सभी फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लगातार हो रही बारिश के कारण नैनीताल में कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा सतर्क रहने की अपील की है।