कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिवान  सिंह रावत का कार्यकाल छह माह बढ़ा…. रिपोर्ट – (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

16
Oplus_16908288

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिवान  सिंह रावत का कार्यकाल छह माह बढ़ा….

रिपोर्ट – (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। उत्तराखण्ड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Oplus_16908288

जारी आदेश के अनुसार, प्रो.दीवान सिंह रावत का तीन वर्षीय कार्यकाल 20 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है। विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति के चयन की प्रक्रिया अभी जारी है। चयन प्रक्रिया पूरी होने में समय लगने की संभावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (उत्तराखण्ड राज्य हेतु लागू) की धारा-12(10) के तहत उन्हें 21 जुलाई 2026 से छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, कुलपति पद पर बनाए रखने का निर्णय लिया गया है।
राजभवन से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था विश्वविद्यालय में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), दिल्ली विश्वविद्यालय तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।