गंगाजल से शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाए कैंडल… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

19

नैनीताल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के उपरांत भाजपा सरकार द्वारा गंगाजल से किए गए शुद्धिकरण के विरोध में गुरुवार शाम तल्लीताल स्थित आंबेडकर पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के कदम का विरोध करते हुए इसे कांग्रेस और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान बताया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण करना उचित नहीं है।प्रदर्शन में नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज ममगई, नगर कांग्रेस महामंत्री संजय कुमार, सूरज पांडेय, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील मेहरा, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, नगर कांग्रेस सचिव सुमित शाह, कुंदन बिष्ट, पीके शर्मा, मनोज भट्ट, नरेंद्र, महिला उपाध्यक्ष सुनीता आर्या, महिला सचिव गीता मंडल, देवकी देवी, लता, राजू लाल, प्रिंस, मोहम्मद जुनेद, अर्जुन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।