शिवांगी शाह बनीं रोटरी क्लब नैनीताल की अध्यक्ष.. विनोद दुआ ने संभाला सचिव पद, 17 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

32

नैनीताल। रोटरी क्लब नैनीताल की 75वीं इंस्टॉलेशन सभा बुधवार को बोट हाउस क्लब में आयोजित हुई। समारोह में रोटेरियन शैलेंद्र शाह ने शिवांगी शाह को कॉलर पहनाकर क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं विनोद दुआ ने सचिव का पदभार संभाला।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट-3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जसबीर सिंह भाटिया, सीडीएस गौरव जैन और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष जैन की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान 12 नए सदस्यों को रोटरी की सदस्यता दिलाई गई।
विभिन्न विद्यालयों से चयनित 17 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं रोटरी मंडल-3110 के युवा वर्ग के इंट्रैक्ट सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
इससे पहले नगर आगमन पर मुख्य अतिथि जसबीर सिंह भाटिया और सीडीएस गौरव जैन का भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने छोलिया नृत्य और परेड के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से गर्ल्स फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को फुटबॉल किट प्रदान की गई।
इसके बाद पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शाह के नेतृत्व में नगरपालिका नर्सरी विद्यालय, मॉल रोड में किए गए नवीनीकरण और परिसर सुधार कार्य का प्रस्तुतीकरण किया गया। रोटेरियनों व मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में रिबन काटकर कार्य का शुभारंभ किया गया और विद्यालय के नवीनीकरण की पुष्टि संबंधी पत्र नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल को सौंपा गया।
समारोह में विक्रम सियाल, सुमित खन्ना, मनोज लांबा, बबीता जैन, यतींद्र सूरी, योगेश शाह, सैयद काशिफ जाफरी, जितेंद्र शाह, जेके शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, साक्षी दुआ, ऋषि दुआ, प्रणय टुटेजा, विजय विग, अनित शाह समेत रोटरी क्लब के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।