हरीश रावत ने रोड शो से दिखाया दम, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम… नारसन से देहरादून तक रोड शो में उमड़े कार्यकर्ता, बोले- आखिरी सांस तक कांग्रेस के साथ रहूंगा… रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल…

22
Oplus_16908288

मंगलौर। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नारसन से देहरादून तक रोड शो निकालकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का प्रदर्शन किया। रोड शो में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
रोड शो के दौरान हरीश रावत के साथ पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ और पूर्व दिग्गज नेता नजर आए। कार्यकर्ताओं की भीड़ और नेताओं की मौजूदगी को आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पिछले कुछ समय से हरीश रावत के कांग्रेस छोड़ने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और आखिरी सांस तक पार्टी के साथ बने रहेंगे। उनके इस बयान के बाद पार्टी छोड़ने की चर्चाओं पर विराम लगता नजर आया।
रोड शो के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया और कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। कार्यक्रम के जरिए रावत ने पार्टी के भीतर अपनी सक्रियता और समर्थकों के बीच पकड़ का संदेश देने का प्रयास किया।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच इस रोड शो को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब पार्टी के भीतर विभिन्न गुटों के बीच चल रहे मतभेदों को साधने और संगठन को एकजुट रखने में हरीश रावत की भूमिका पर नजर रहेगी।