एलएलबी-एलएलएम में अब मेरिट से होंगे दाखिले, सात अक्टूबर से आवेदन.. रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर ” नैनीताल..

14
Oplus_16908288

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा से संबद्ध राजकीय, अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों व संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार प्रवेश परीक्षा के बजाय अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
शासन के 24 सितंबर 2026 के निर्देशों के अनुपालन में प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सात अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगी। मेरिट आधारित परिणाम 23 अक्टूबर को जारी किया जाएगा, जबकि काउंसलिंग और प्रवेश की संभावित तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 2000 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 1500 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें समर्थ पोर्टल पंजीकरण शुल्क के रूप में 50 रुपये भी शामिल है।

●पुराने आवेदकों को दोबारा आवेदन से राहत..

पूर्व में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। उनका पूर्व आवेदन ही मान्य रहेगा। हालांकि, उन्हें समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाने वाली करेक्शन विंडो के माध्यम से न्यूनतम अर्हता यानी स्नातक में प्राप्त अंकों का विवरण अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा।

आवेदन की प्रमुख तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू : 7 अक्टूबर

आवेदन की अंतिम तिथि : 17 अक्टूबर

मेरिट परिणाम : 23 अक्टूबर

काउंसलिंग/प्रवेश : 25 अक्टूबर

समर्थ पोर्टल : ukentrance.samarth.edu.in