विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित.. प्रख्रुथी रिसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नैनीताल के तीन विद्यालयों में चलाया गया वितरण अभियान.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

9

 

नैनीताल। जनहित के कार्यों के लिए देशभर में सक्रिय संस्था प्रख्रुथी रिसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सोमवार को नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। संस्था ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दिनभर तीन विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई।

अभियान की शुरुआत नगर पालिका ऑडिट स्कूल से हुई। यहां प्रधानाचार्य रोशन आरा, ज्योति महरा और चंपा आर्या की उपस्थिति में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। इसके बाद नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल में बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां प्रधानाचार्य सुशीला टम्टा के साथ आलोक जोशी, सुनीता राना, रचना बिष्ट और सुनीता पांडे मौजूद रहीं।

इसी क्रम में वैभर्ली स्कूल में भी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रजनी चौधरी, पुष्पा बिष्ट और केवल चंद्र भट्ट उपस्थित रहे।विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पडियार, सभासद भगवत रावत, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, जिला खेल सह संयोजक शैलेंद्र बर्गली और जिला मंत्री संतोष कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान अरविंद पडियार सहित जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को उनकी शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के हित में किए गए इस प्रयास के लिए प्रख्रुथी रिसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड का आभार जताया। उन्होंने संस्था के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सहयोग की अपेक्षा की।