मुखानी गैंगरेप मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, चार आरोपी छह घंटे में गिरफ्तार.. शहर में चर्चित आईटीआई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं चारों युवक… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

17
Oplus_16908288

नैनीताल। मुखानी क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की शिकायत मिलने के महज छह घंटे के भीतर पुलिस टीम ने चारों नामजद आरोपितों को हिरासत में ले लिया। चारों युवक शहर में चर्चित बताए जा रहे आईटीआई गैंग से जुड़े हुए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात नाबालिग के परिजनों ने कोतवाली मुखानी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार युवकों ने उनकी बेटी को डराने-धमकाने और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम गठित की।एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी स्वयं पूरे घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई की निगरानी कर रहे थे

●बाल अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति..

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के साथ किसी भी तरह की रियायत नहीं बरती जाएगी। नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों में पुलिस की प्राथमिकता त्वरित कार्रवाई, आरोपितों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।