बसासत के 185 साल पूरे, उत्सव के रंग में रंगी सरोवर नगरी… जरूरतमंदों को कंबल, बच्चों को उपहार.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

9
oplus_2

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल ने बुधवार को अपनी बसासत के 185 वर्ष पूरे होने का उत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया। ताल चैनल की ओर से आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

इस दौरान दो दर्जन से अधिक केक काटकर नैनीताल का जन्मदिन मनाया गया। विधायक सरिता आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह और ताल चैनल की निदेशक ने केक काटकर बच्चों एवं नागरिकों के साथ खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन, अरदास और विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं के साथ हुई। हिंदू, मुस्लिम और ईसाई परंपराओं के अनुसार नैनीताल सहित विश्व के समस्त प्राणियों के स्वस्थ, सुखी और निरोग रहने की कामना की गई।

संस्कृत विद्यालय के बच्चों ने स्वस्ति वाचन कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। ईशा साह ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया।
जन्मोत्सव को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए ताल चैनल की ओर से 100 स्कूली बच्चों को पानी पीने के लिए स्टील की बोतलें वितरित की गईं। वहीं, सर्दी से बचाव के लिए 140 लोगों को कंबल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बच्चों की गीत-संगीत प्रस्तुतियों ने भी खूब रंग जमाया। खासकर बच्चन के गीतों ने समारोह में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

oplus_2

कार्यक्रम के दौरान नैनीताल के इतिहास, बसासत और ऐतिहासिक महत्व पर भी चर्चा हुई। संचालन करते हुए प्रो. ललित तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति और नवीन पांडे ने नैनीताल के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और रोचक प्रसंगों को साझा किया। उन्होंने बताया कि नैनीताल की बसासत का इतिहास 1841 से जुड़ा है। इस वर्ष शहर अपनी बसासत के 185 वर्ष पूरे कर रहा है। नैनीताल के इतिहास में अंग्रेज व्यापारी पी. बैरन का नाम भी महत्वपूर्ण रूप से दर्ज है।

●विशिष्ट व्यक्तित्वों को किया सम्मानित..

जन्मोत्सव के अवसर पर अपनी विशिष्ट सेवाओं और योगदान के लिए आवाज के जादूगर हेमंत बिष्ट, इमरान, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, भुवन बिष्ट, विनीता चौधरी, ज्योति मेहरा, ममता जोशी, तल्लीताल व्यापार मंडल, हेमंत मर्तोलिया, पूर्व वन क्षेत्राधिकारी तथा आचार्य केसी सुयाल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, दया बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, पिंक लेडी आशा शर्मा, दया कृष्ण पोखरिया, भूपेंद्र बिष्ट, नीलू अल्हैंस, संगीता पंत, सभासद भगवत रावत, आनंद बिष्ट, मीनू बुदलाकोटी, मनोज कुमार, पूरन बिष्ट, उप्रेती, लता दफौटी, शैलेंद्र बरगली, हरीश राणा, विक्की राठौर, मनराल, त्रिभुवन फर्त्याल, जगदीश बावरी और डॉ. मनोज बिष्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

*