★. हल्द्वानी: जंगल में शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप ★. गौलापार जगतपुर जंगल में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर” हल्द्वानी, गौलापार

112

★. हल्द्वानी: जंगल में शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

★. गौलापार जगतपुर जंगल में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के जगतपुर जंगल में एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की सूचना एक मजदूर द्वारा दिए जाने के बाद पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव कुछ समय पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए जंगली जानवरों द्वारा क्षति पहुंचाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस और वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।