वेलकम होटल–भोटिया बैण्ड मार्ग 7 से 25 जनवरी तक रहेगा पूर्णतः बंद.. रिपोर्ट- (ब्यूरो  ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

104

वेलकम होटल–भोटिया बैण्ड मार्ग 7 से 25 जनवरी तक रहेगा पूर्णतः बंद..

रिपोर्ट- (ब्यूरो  ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

नैनीताल।
लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड, नैनीताल द्वारा वेलकम होटल से भोटिया बैण्ड तक मोटर मार्ग को अस्थायी रूप से बंद किए जाने की सूचना जारी की गई है। विभाग के अनुसार इस मार्ग के प्रथम चरण में लगभग 700 मीटर हिस्से में कंक्रीट द्वारा मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं सतह सुधार का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

यह कार्य 07 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसके चलते उक्त अवधि में वेलकम होटल से भोटिया बैण्ड तक मार्ग आवागमन के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों, दो पहिया वाहनों सहित, का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

लोक निर्माण विभाग ने आम जनता एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करें। विभाग द्वारा यह सूचना जनहित में समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित किए जाने का अनुरोध भी किया गया है।