बेतालघाट। डॉ. मंजूनाथ टी.सी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बेतालघाट पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में विशेष “पुलिस की पाठशाला” का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का पर्यवेक्षण डॉ. जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा किया गया। इस अवसर पर बेतालघाट पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों, आत्मरक्षा के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी।
छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 हेल्पलाइन का तत्काल उपयोग करें। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार नंबर, निजी फोटोग्राफ, ओटीपी आदि किसी के साथ साझा न करें।
साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं से अपील की गई कि वे प्राप्त जानकारी को अपने मित्रों व परिजनों के साथ साझा करें, ताकि समाज में व्यापक जागरूकता फैल सके।
पुलिस के इस प्रयास की विद्यालय प्रशासन एवं छात्राओं ने सराहना की।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट






