शैक्षिक भ्रमण.. चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया वनस्पति विज्ञान विभाग का शैक्षिक भ्रमण… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

40

 

नैनीताल। चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी,  (हरियाणा) के एम.एससी. वनस्पति विज्ञान के 25 विद्यार्थियों ने अपने प्राध्यापकों के साथ वनस्पति विज्ञान विभाग का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभाग की विभिन्न शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों का अवलोकन करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
विद्यार्थियों को हर्बेरियम, हाइड्रोपोनिक्स प्रणाली, जैव विविधता, ग्लास हाउस तथा विभागीय गार्डन का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें नैनीताल एवं उत्तराखंड क्षेत्र में पाई जाने वाली विभिन्न वनस्पति प्रजातियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विभाग में संचालित शोध कार्यों, प्रयोगात्मक विधियों और नवाचारों से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर ललित तिवारी, प्रोफेसर सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. प्रभा पंत एवं डॉ. हेम जोशी ने विश्वविद्यालय एवं विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों तथा शोध गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
भ्रमण दल की ओर से डॉ. अजय कुमार, डॉ. दीपक बामल, डॉ. पवन सहित छात्राएं मोनिका, भारती, सुमन एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। शैक्षिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताया गया।