★. हल्द्वानी के श्याम प्रेमी हुए एकजुट, भव्य कीर्तन की तैयारी जोरों पर
★. हल्द्वानी में श्याम प्रेमियों की बैठक संपन्न, 27 मार्च के कीर्तन को लेकर बनी रणनीति
(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”
हल्द्वानी।
हल्द्वानी स्थित हट गार्डन में समस्त श्याम प्रेमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्याम प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और आपसी एकजुटता का परिचय दिया। श्री श्याम युवा मित्र मंडली के अध्यक्ष अंकित पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक आगामी 27 मार्च को आयोजित होने वाले भव्य श्याम कीर्तन की तैयारियों को लेकर रखी गई थी। उन्होंने कहा कि इस कीर्तन में हल्द्वानी के सभी श्याम प्रेमी मिलकर सहभागिता करेंगे और धार्मिक एकता का संदेश देंगे।








