★. “भीमताल नगर की समस्याओं को लेकर सांसद अजय भट्ट से मिला व्यापार मंडल”
★. “पार्किंग से लेकर सड़कों तक, भीमताल की समस्याएं सामाजिक कार्यकर्ता सेमवाल ने सांसद के सामने रखीं”
(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”
भीमताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कुमाऊं के सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल ने भीमताल स्थित उनके रेस्टोरेंट में पहुंचे सांसद अजय भट्ट का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सांसद को नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पर्यटन सीजन से पहले भीमताल नगर की पार्किंग समस्या के समाधान, घिंघरानी क्षेत्र में स्थित वन विभाग के पुल को टू-लेन पुल में परिवर्तित करने, व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए बाइपास मार्ग को पूर्ण रूप से विकसित करने, औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों में डामरीकरण कार्य कराने तथा विधायक से गोरखपुर मल्लीताल बाजार हल्के मोटर मार्ग में सीसी निर्माण कराने की मांग रखी।
इससे पूर्व विनायक में विधायक राम सिंह कैड़ा, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, पुष्कर मेहरा, भावना मेहरा, कमला आर्य, पंकज जोशी, प्रधान मुकेश पलड़िया, लवेंद्र रौतेला, आनंद मणि भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया।







