नैनीताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को ओखलकांडा ब्लॉक के नाई, भीड़ापानी, बारमधार, कोटली, सौड़े, साल सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मोटर मार्गों के डामरीकरण व नव निर्माण हेतु शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को प्रेषित करने को कहा।इसके साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से वे लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि जिन गांवों में अब तक सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेस-4 के अंतर्गत जोड़ने हेतु प्रस्ताव भेजा जा चुका है। संबंधित अधिकारियों को मोटर मार्गों की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो सके।विधायक ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट







