★. हल्द्वानी में खुला आदित्य बिड़ला ग्रुप की ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया का पहला स्टोर ★. रिटेल हेड – इंद्रिया, आदित्य बिड़ला ग्रुप अमित धरप सहित मेयर गजराज सिंह बिष्ट रहे मौजूद… (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”  

124

★. हल्द्वानी में खुला आदित्य बिड़ला ग्रुप की ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया का पहला स्टोर

★. रिटेल हेड – इंद्रिया, आदित्य बिड़ला ग्रुप अमित धरप सहित मेयर गजराज सिंह बिष्ट रहे मौजूद…

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

हल्द्वानी | रविवार को आदित्य बिड़ला ग्रुप की प्रीमियम ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने उत्तराखंड के बाजार में औपचारिक प्रवेश करते हुए हल्द्वानी में अपना पहला स्टोर शुरू किया है। यह कदम उत्तर भारत में ब्रांड के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र माने जाने वाले हल्द्वानी में खुला यह फ्लैगशिप स्टोर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ब्रांड की आधुनिक डिजाइन सोच का खूबसूरत संगम पेश करता है।नैनीताल रोड पर स्थित यह स्टोर ग्राहकों को प्रीमियम और आरामदायक शॉपिंग अनुभव देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। स्टोर में 28,000 से अधिक आकर्षक डिजाइनों का विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध है। साथ ही यहां एक विशेष ‘कारीगरी रूम’ भी तैयार किया गया है, जहां ग्राहक पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक आभूषण शैलियों का नजदीक से अनुभव कर सकेंगे। ब्रांड का लक्ष्य स्थानीय परंपराओं का सम्मान करते हुए उत्तराखंड के ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का रिटेल अनुभव प्रदान करना है। इंद्रिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कोहली ने इस अवसर पर कहा कि हल्द्वानी में पहला स्टोर उत्तराखंड में ब्रांड की मजबूत शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में आभूषणों के प्रति ग्राहकों का गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव है और यहां विस्तार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इस नए स्टोर के साथ ही इंद्रिया का राष्ट्रीय नेटवर्क अब 47 स्टोर्स तक पहुंच गया है। देश के प्रमुख शहरों में मौजूदगी के जरिए ब्रांड भारतीय आभूषण बाजार में अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहा है। हल्द्वानी के ग्राहकों को अब पहली बार इंद्रिया की सिग्नेचर ज्वेलरी और प्रीमियम खरीदारी अनुभव का लाभ मिलेगा।अमित धरप – रिटेल हेड – इंद्रिया, आदित्य बिड़ला ज्वैलर्स, और मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।