हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नगर अध्यक्ष पुष्कर अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत ★. संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद, पत्रकार हितों को मिलेगा बल (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”  हल्द्वानी | 

317

हल्द्वानी : “श्रमजीवी पत्रकार यूनियन”  के नगर अध्यक्ष “पुष्कर अधिकारी”  का हुआ भव्य स्वागत

★. संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद, पत्रकार हितों को मिलेगा बल

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

हल्द्वानी | श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नगर इकाई को नई मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है।नगर अध्यक्ष पद पर पुष्कर अधिकारी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर निगम सभागार में जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पुष्पमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्कर अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हल्द्वानी महानगर इकाई को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त, सक्रिय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन के प्रति आभार प्रकट किया गया। जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट ने सभी सदस्यों से संगठन की मजबूती और एकजुटता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, सक्रियता और पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।