मुनस्यारी में नवनियुक्त एसडीएम का स्वागत, जनसमस्याओं के समाधान को सौंपा ज्ञापन… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..

16

मुनस्यारी। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने आज तहसील मुख्यालय मुनस्यारी पहुंचकर नवनियुक्त उपजिलाधिकारी डॉ. ललित मोहन तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें पवित्र का छायाचित्र सप्रेम भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।भेंट के दौरान शिष्टमंडल ने तहसील क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया। प्रमुख रूप से बोना और गोल्फा के आपदा प्रभावित परिवारों के शीघ्र विस्थापन एवं मुआवजा प्रदान करने, धापा और मालुपाती के आपदा प्रभावित परिवारों को दूसरी किस्त का धन आवंटित करने की मांग उठाई गई।इसके अतिरिक्त क्वरी से जिमिया मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य शीघ्र कराने, बोना, रिगू, चुलकोट, साई पोलू और क्वीरीजिमिया क्षेत्र में स्थापित जिओ टावरों को दुरुस्त कर नेटवर्क व्यवस्था सुचारु करने तथा मोटर मार्ग निर्माण के दौरान प्रभावित गरीब किसानों की कृषि भूमि का मुआवजा देने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

उपजिलाधिकारी डॉ. तिवारी ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि विभिन्न समस्याओं के त्वरित एवं चरणबद्ध समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव हिमांशु चुफाल, प्रलाद सिंह, किशोर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।