ब्रेकिंग.. नैनीताल गहरी खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल

7

नैनीताल। शनिवार सुबह ज्योलीकोट–अल्मोड़ा हाईवे पर गेठिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से आए पर्यटकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पताल भेजा गया।
प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान करने और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।