भीमताल में नव संवत्सर एवं संघ शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन आयोजित.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) ” स्टार खबर” नैनीताल..

16

भीमताल। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भीमताल नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। रविवार, 22 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।पथ संचलन से पूर्व सभी स्वयंसेवक रामलीला ग्राउंड में एकत्रित हुए, जहां कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला संघचालक नैनीताल, डॉ. हेम चंद्र पाण्डेय ने अपने आशीर्वचन में कहा कि पथ संचलन संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से एक महत्वपूर्ण उत्सव है।उन्होंने हिंदू नव वर्ष (संवत्सर) के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें सदैव संगठित रहकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि व्यक्ति को केवल अपने लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए जीना चाहिए और राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं प्रेम की भावना रखनी चाहिए।कार्यक्रम में नगर प्रचारक, नगर कार्यवाह सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।