नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 8 नामांकन फार्म संभावित उम्मीदवारों द्वारा खरीदे गए।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 3, उपाध्यक्ष पद के लिए 2, सचिव पद के लिए 2 तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 1 नामांकन फार्म खरीदा गया है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए 6000 रुपये, उपाध्यक्ष के लिए 5000 रुपये, सचिव पद के लिए 5500 रुपये, संयुक्त सचिव के लिए 2500 रुपये तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए 2000 रुपये शुल्क तय किया गया है।
चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नामांकन फार्म खरीदने की अंतिम तिथि 24 मार्च, मंगलवार निर्धारित की गई है। ऐसे में संभावित प्रत्याशियों के बीच नामांकन प्रक्रिया को समय रहते पूरा करने को लेकर हलचल तेज हो गई है।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट







