डीएसबी परिसर के वरिष्ठ कर्मचारी कैलाश बिष्ट का निधन, कूटा ने जताया शोक.. रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..

70

डीएसबी परिसर के वरिष्ठ कर्मचारी कैलाश बिष्ट का निधन, कूटा ने जताया शोक..

रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने डीएसबी परिसर के वरिष्ठ कर्मचारी कैलाश बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।स्व. बिष्ट का अंतिम संस्कार आज रानीबाग में किया गया। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अपने पीछे वह एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं, जो अभी छोटे हैं।कूटा पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनके निधन को विश्वविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान निदेशक डॉ. नीता बोरा शर्मा, डॉ. रजनीश पांडे, डॉ. ज्योति जोशी, डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, कूटा अध्यक्ष डॉ. ललित तिवारी, प्रॉक्टर डॉ. हरीश बिष्ट सहित अनेक शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके अतिरिक्त एलुमनी सेल से जुड़े डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. जी.सी. जोशी, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे समेत अन्य लोगों ने भी स्व. कैलाश बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।