नैनीताल। चैत्र नवरात्रि के पावन दिनों में श्रद्धा और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिल रही है। 26 मार्च 2026, गुरुवार को अष्टमी व्रत के साथ श्रद्धालु माता दुर्गा की आराधना करेंगे। यह दिन विशेष रूप से शक्ति उपासना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
इसी दिन रामनवमी का पावन पर्व भी मनाया जाएगा, जो भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव है। परंपरा अनुसार इस दिन तुलसी का पौधा लगाने का भी विशेष महत्व है, जिसे घर में सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
27 मार्च 2026 को नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाएगा। इस दिन छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका आदर-सत्कार किया जाता है और उन्हें प्रसाद वितरित किया जाता है।
इसके अगले दिन 28 मार्च 2026 को दशमी के अवसर पर हरेला पूजन किया जाएगा, जो हरियाली, प्रकृति और नई शुरुआत का प्रतीक है।
इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को आने वाले सभी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट







