परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप, सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

29
oplus_2

नैनीताल।कुमाऊँ विश्वविद्यालय के बीएससी पंचम सेमेस्टर (जूलॉजी) एवं बीकॉम तृतीय सेमेस्टर बैक परीक्षा के परीक्षाफल को लेकर छात्र-छात्राओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। मंगलवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षाफल में सुधार की मांग उठाई है।

oplus_2

एबीवीपी के जिला संयोजक धीरज गरकोटी ने कुलपति को संबोधित पत्र में कहा है कि सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर के घोषित परिणामों में कई छात्र-छात्राओं के अंक अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं, जिससे उनमें निराशा और असंतोष व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षाफल में त्रुटियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विषयों के परीक्षाफल की पुनः जांच कर सुधार किया जाए या फिर छात्रों के हित में पुनः परीक्षा आयोजित की जाए।
एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।