अंडर-11 में चमके हल्द्वानी के तेजस तिवारी, इंटरनेशनल रेटिंग चेस फिएस्टा में जीता पहला स्थान…. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल…

17

नैनीताल।  जम्मू में आयोजित इंटरनेशनल रेटिंग चेस फिएस्टा में हल्द्वानी के होनहार खिलाड़ी तेजस तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।26 से 31 मार्च तक जम्मू के आईडीपीएस स्कूल में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश के 9 राज्यों से आए करीब 120 शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच तेजस तिवारी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 5.5 अंक अर्जित किए और बेस्ट अंडर-11 खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया।सुभाष नगर, हल्द्वानी निवासी तेजस तिवारी दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र हैं। कम उम्र में ही उन्होंने शतरंज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है।गौरतलब है कि तेजस तिवारी जुलाई 2023 में विश्व के सबसे कम उम्र के FIDE रेटेड खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा वे मलेशिया में आयोजित कॉमनवेल्थ शतरंज खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर तेजस तिवारी न केवल अपने शहर बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।