भीमताल में दहशत का कारण बना बाघ पकड़ा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

36
Oplus_16908288

भीमताल में दहशत का कारण बना बाघ पकड़ा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू…

रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

नैनीताल। भीमताल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले बाघ को वन विभाग ने आखिरकार पकड़ लिया है। जंतवाल गांव में लगाए गए पिंजरे में बाघ के कैद होने के बाद उसे ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रूप से रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि यही बाघ शुक्रवार को सूर्याजाला गांव में एक महिला को अपना शिकार बना चुका था। घटना के बाद से बाघ गांव के आसपास ही मंडरा रहा था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था और ग्रामीण दहशत में जी रहे थे।सोमवार रात वन विभाग की टीम और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने संयुक्त अभियान चलाकर बाघ को ट्रेंकुलाइज किया।

 

अभियान सफल रहने के बाद बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया गया।स्थानीय भाजपा नेता सचिन साह ने बताया कि बाघ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो रही है और लोगों में डर का माहौल कम हुआ है।