नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 इंस्पेक्टर और 47 दरोगा इधर से उधर

24

नैनीताल। जनपद नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने जिले में 4 इंस्पेक्टर और 47 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत पांच थाना प्रभारी और 17 चौकी इंचार्ज भी बदले गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को काठगोदाम थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को तल्लीताल थाना और इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत को मल्लीताल कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सब इंस्पेक्टर तारा सिंह राणा को थाना चोरगलिया तथा अनीस अहमद को खनस्यूं थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसएसपी द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिस व्यवस्था में प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों के बाद कई थाना और चौकियों में नए अधिकारियों ने कार्यभार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।