पारिवारिक कलह के बाद संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल.

157

नैनीताल। नगर पालिका में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी ने पारिवारिक कलह के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्लीताल के हरिनगर निवासी 32 वर्षीय दीपक कुमार नगर पालिका में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी।
देर शाम तक दीपक के कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो दीपक फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तल्लीताल थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की गई है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।