भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला… मल्लीताल पंत पार्क में नगर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

11

नैनीताल। भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन को कांग्रेस ने नौटंकी करार देते हुए मंगलवार को मल्लीताल पंत पार्क में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजू, नगर पालिका सभासद जितेंद्र पांडेय, सभासद अंकित चंद्रा, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, जिला सचिव कैलाश अधिकारी, नगर कांग्रेस महामंत्री संजय कुमार व सूरज पांडेय, नगर कांग्रेस सचिव सुमित शाह (शेखर) व पवन खनायत, जिला उपाध्यक्ष पीके शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी मुन्नी तिवारी, महिला उपाध्यक्ष सुनीता आर्या, महिला सचिव गीता मंडल, रेनू कोहली व देवकी देवी, कोटाबाग ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान सिद्धार्थ टंडन, रविंद्र राठौर, राहुल, नितिन जाटव, अर्जुन, कैलाश कुमार, प्रिंस, राजू लाल, भुवन बिष्ट, रोहित तिवारी, जुनेद अहमद और सचिन कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।