वन अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान के लिए आनंद लाल सम्मानित… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

18
Oplus_16908288

नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नैनीताल वन प्रभाग में प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत आनंद लाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आनंद लाल को यह सम्मान वन अपराधों की रोकथाम, नियंत्रण एवं वन संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र में उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे वन विभाग के लिए सराहनीय योगदान बताया गया है।

Oplus_16908288

15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किए गए इस प्रशस्ति पत्र पर कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखंड के हस्ताक्षर हैं।
सम्मान से वन कर्मियों में बढ़ा उत्साह आनंद लाल को मिले इस सम्मान से वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी उत्साह का माहौल है। विभागीय कार्यों में बेहतर योगदान देने वाले कर्मचारियों को इस प्रकार सम्मानित किए जाने से वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और वन संरक्षण के प्रयासों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।