टांकी बैंड में सीआरएसटी इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया पौधरोपण… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..

12

नैनीताल। सीआरएसटी इंटर कॉलेज, नैनीताल के इंटरमीडिएट के छात्रों ने मंगलवार को टांकी बैंड के पास पौध अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरई, देवदार और बांज समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे के नेतृत्व में आयोजित अभियान में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. एसएस बिष्ट, गणेश दत्त लोहनी, रितेश साह और विपिन कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। अभियान को रोटरी क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र साह का सहयोग मिला।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने संकल्प लिया कि वे समय-समय पर टांकी बैंड पहुंचकर लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे। अभियान से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला।