सड़क-पानी को तरसे भूमियाधार के ग्रामीण, ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का ऐलान.. एक दिवसीय धरना देकर जताया विरोध, मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

8

नैनीताल। सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर भूमियाधार के ग्रामीणों ने बुधवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग सड़क और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुविधा नहीं होने से क्षेत्रवासियों को रोजमर्रा के कार्यों के साथ ही आपात स्थिति में भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर बीमार और बुजुर्ग लोगों को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क के अभाव में मरीजों को काफी दूरी तक पैदल या अन्य साधनों से ले जाना पड़ता है।धरना दे रहे ग्रामीणों ने कहा कि विधायक सरिता आर्या का गृह क्षेत्र होने के बावजूद भूमियाधार के लोग अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सड़क निर्माण और पेयजल की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
धरना-प्रदर्शन में अधिवक्ता आकाश बिष्ट, हिमांशु पांडे, प्रदीप त्यागी, करन कुमार, पंकज बिष्ट, राहुल आर्य, शीलू कुमार, रोहित आर्य, अर्जुन कुमार, गौरव बिष्ट, ग्राम प्रधान भूमियाधार मीनाक्षी टम्टा, दीप प्रकाश, दिव्यांशु, अमन, चंपा देवी, किरन देवी, जानकी देवी, परियाग, अजय कुमार, संजय बिष्ट, सुरेश चंद्र, नवाब हुसैन, जीशान्त कुमार सिंकू, भावेश नेगी, अनुभव कुमार, संजू बोरा आदि मौजूद रहे।