426 तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…

15

नैनीताल। प्रदेश में कार्यरत 426 तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। संघ ने शिक्षकों के हित में जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की।
संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण से संबंधित मामला विधानसभा सत्र में विधायकों द्वारा भी उठाया गया है। सरकार स्तर पर कार्रवाई प्रगति पर होने की जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक विनियमितीकरण के संबंध में आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे संबंधित शिक्षक परेशान और निराश हैं।
ज्ञापन देने वालों में संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी के अलावा ममता जोशी, मुक्ता चौधरी, गीतिका, उमा भाकुनी, रेवती रावत, कविता उपाध्याय, आशा बिष्ट, मीना बिष्ट, पुष्पा दरामवाल और मंजू जोशी आदि मौजूद रहे।