बीडी पांडे अस्पताल में फ्लू-डायरिया और पीलिया के मरीजों के लिए अलग जांच कक्ष शुरू.. ओपीडी में बने काउंटर से होगी मरीजों की काउंसलिंग, जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध; सभी सेवाएं निशुल्क.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…

14
oplus_2

नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में इन दिनों फ्लू, डायरिया और पीलिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने फ्लू-डायरिया मरीजों के लिए अलग वार्ड के साथ ही फ्लू और पीलिया की जांच के लिए विशेष कक्ष शुरू किया है।

oplus_2

यहां मरीजों को आवश्यक जांच और उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से फ्लू, डायरिया और पीलिया (जॉन्डिस) के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्थिति को देखते हुए पीएमएस और वरिष्ठ चिकित्सकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन रोगों से पीड़ित मरीजों को ओपीडी के पर्ची काउंटर संख्या 54 पर भेजा जाएगा।
यहां मरीजों की चिकित्सकीय काउंसलिंग के साथ आवश्यक जांच कराई जाएगी और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य समय पर बीमारी की पहचान और उपचार कर संक्रमण के प्रसार को रोकना है।

डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि शुक्रवार से फ्लू-डायरिया वार्ड भी शुरू कर दिया गया है। पहले दिन चार मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें स्थानीय लोगों के साथ नेपाल से आए श्रमिक और व्यापारी वर्ग के लोग भी शामिल रहे। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच कराने की अपील की है।