नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार, 22 सितंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर नैनीताल पहुंचेंगे। इस दौरान वह श्री नयना देवी मंदिर में आयोजित नंदा देवी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी दोपहर 2:30 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर से नैनीताल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:30 बजे वह सेंट जोसेफ कॉलेज स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह करीब 3:50 बजे श्री नयना देवी मंदिर पहुंचकर नंदा देवी महोत्सव में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव में मुख्यमंत्री के शामिल होने को लेकर आयोजन समिति और श्रद्धालुओं में भी उत्साह है।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री शाम पांच बजे सेंट जोसेफ कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।





