नैनीताल। हल्दूचौड़ लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ के रोवर-रेंजर दल की ओर से नौकुचियाताल में एक दिवसीय पदयात्रा एवं ट्रैकिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 46 रोवर-रेंजरों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने साहसिक गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सामूहिक सहयोग का परिचय दिया।
पदयात्रा का शुभारंभ काठगोदाम-रानीबाग से हुआ। यहां से रोवर-रेंजरों का दल पैदल यात्रा करते हुए नौकुचियाताल पहुंचा। निर्धारित गतिविधियां पूरी करने के बाद दल ने वापस काठगोदाम-रानीबाग तक की यात्रा की। कार्यक्रम का नेतृत्व एसआरएम कन्हैया भट्ट ने किया, जबकि एएसआरएम पवन कुमार आर्य ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
●नेतृत्व क्षमता विकसित करना रहा उद्देश्य..
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ नेतृत्व क्षमता, धैर्य, जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता जैसे गुण विकसित करना रहा। ट्रैकिंग के दौरान विद्यार्थियों को प्रकृति के करीब रहकर सीखने और अपनी शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं को पहचानने का अवसर मिला। साथ ही उन्होंने आपसी सहयोग और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के महत्व को भी समझा।
आयोजकों के अनुसार, इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होने के साथ उनमें सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती हैं।इस दौरान शिविर में अनुज सुयाल, भावना पोखरिया, अवनी पांडे, अंकित पांडे, प्रिया आर्य, रिया तकुली, नैन्सी भट्ट, पीयूष सिंह, दीपिका जोशी, योगेश भट्ट, संध्या मेहरा, पूजा जोशी, कशिश आर्य, भूपेंद्र कुमार, नवीन आर्य, नितिका पाठक, मयंक, हिमानी भट्ट, तनुजा भट्ट, गुंजन जोशी, पायल जोशी, आयुष बोरा, प्रिया बिष्ट, खुशी दानू, ऋषभ बोरा, योगिता मेहरा, इशिता भट्ट, सुमन कुमारी, भावना पांडे, नीरज चौबे, नीरज पांडे, राहुल सतवाल, ईशा उप्रेती, मयंक कुटौला, दीक्षा कोटिया, तरुण कुमार, अजय सनवाल, शुभम जोशी, खुशी आर्य, गायत्री पांडे, यशपाल राम और निकिता चिलवाल सहित 46 रोवर-रेंजरों ने प्रतिभाग किया।







