अपनी ही सरकार पर बरसे विधायक, बैठक में खोली व्यवस्थाओं की पोल.. कहा चल रहा है त्राहिमाम-त्राहिमाम.. प्रभारी मंत्री के सामने 2027 में मुश्किल होने का कर दिया दावा.. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर” नैनीताल..

35
Oplus_16908288

नैनीताल। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने प्रभारी मंत्री की बैठक के दौरान अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। बैठक में जहां एक ओर वर्ष के बजट को मंजूरी दी गई, वहीं दूसरी ओर विधायक के बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी।
बैठक के दौरान जब माइक कालाढूंगी विधायक तक पहुंचा तो उन्होंने क्षेत्र की जमीनी हकीकत सामने रख दी। उन्होंने जल जीवन मिशन की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई स्थानों पर नलों में पानी तक नहीं पहुंच रहा है। इसके अलावा सड़कों को खोदकर छोड़ देने की समस्या को भी उन्होंने गंभीर बताया, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं, विधायक ने यह तक कह दिया कि “ऐसे हालात रहे तो सिर्फ मोदी जी के नाम पर काम नहीं चलेगा।” उनके इस बयान को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो चुनाव में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
विधायक के इस खुले बयान ने सरकार की तैयारियों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि सरकार इन मुद्दों पर क्या कदम उठाती है।