भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान का रामगढ़ में समापन… संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल…

19

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को रामगढ़ स्थित द कासा ड्रीम रिसोर्ट में विधिवत समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन छह अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक एवं मीडिया प्रबंधन से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रदेश महामंत्री दीप्ति भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी के विस्तार और संगठन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने की।
द्वितीय सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगोली ने कार्यकर्ताओं को व्यवहारिकता के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के टिप्स दिए। इस सत्र की अध्यक्षता दर्जा मंत्री दिनेश आर्य ने की।
तीसरे सत्र में प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक गांधार अग्रवाल ने वर्तमान समय में सोशल मीडिया की उपयोगिता और उसके प्रभावी इस्तेमाल पर विस्तार से जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने की।
चतुर्थ सत्र में दर्जा राज्यमंत्री विनोद सुयाल ने मीडिया प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए संगठन की छवि को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र ढेला ने की।
समापन सत्र में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” मंत्र को सरकार की प्राथमिकता बताया। सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने की।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी एवं जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण संयोजक रंजन बर्गली ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला सह संयोजक नितिन राणा, प्रगति जैन, दयाकिशन पोखरिया, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, जिला मंत्री कुंदन चिलवाल, अरविंद पडियार, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रतिभा जोशी सहित कई पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समापन अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश सह संयोजक प्रदीप बिष्ट, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष जोगिंदर रौतेला समेत प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।