सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को बनाया जाएगा ABDM मॉडल फैसिलिटी.. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पर कार्यशाला आयोजित, अधिकारियों एवं चिकित्साकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण…. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) ” स्टार खबर” नैनीताल…

39

नैनीताल। हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देशन में मंगलवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM), उत्तराखंड के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ गोविन्द सिंह तितियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वेता भंडारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (SHA) की टीम से प्रज्ञा पालीवाल, अमृत पोखरियाल, अंकुर यादव एवं हार्दिक उपाध्याय भी कार्यशाला में उपस्थित रहे।
कार्यशाला में हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR), हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (HFR), स्कैन एंड शेयर सुविधा तथा ABDM कंप्लायंट HMIS के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को ABDM इकोसिस्टम से जुड़ने, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा द्वारा किया गया। कार्यशाला में सरकारी एवं निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ एनआईसी के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को ABDM के अंतर्गत मॉडल फैसिलिटी के रूप में विकसित करने तथा जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों को डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में द्रौपदी गर्बयाल, आर.के. जोशी, डॉ मणीभूषण पंत, तिलोत्मा यादव, पंकज तिवारी, दीवान बिष्ट, हेम जलाल, सरयू नंदन जोशी, दिनेश बोरा, देवेंद्र बिष्ट, रवि उप्रेती, बिना मेहरा, पूर्णिमा जंतवाल, अवनीश, ललित, राघवेंद्र रावत, आनंद खंडूरी एवं हिमांशु सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।